जिले का नारघोसी मठ में हमेशा साधुओं की टोली और घंटी की गूंज से आसपास का इलाका गुंजायमान रहा करता था. लेकिन आज यह मठ वीरान और सुनसान नजर आ रहा है.

इस मठ में भगवान की मूर्तियों पर चोरों की नजर पड़ गई. रात के अंधेरे में यहां सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर चोरों ने करोड़ों की अष्टधातु और सोने की भगवान की मूर्ति चोरी कर लिया. पुलिस ने तत्परता से मूर्ति तो बरामद कर ली है. लेकिन वह मूर्ति अभी पुलिस अभिरक्षा में कैद है. यहां के महंतों के द्वारा भगवान को जमानत कराने की प्रक्रिया कलेक्टर के कोर्ट में चल रही है. लेकिन सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने भगवान की जमानत को रद्द करते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांग दिया है.

जिला प्रशासन एवं मठ के महंत द्वारा खंडहर बने मठ को फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं भगवान की मूर्ति नहीं रहने के कारण मठ सुनसान नजर आ रहा है. हालांकि यहां पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. लेकिन ना तो यहां साधुओं की टोली दिखाई पड़ती है ना ही घंटे की गूंज सुनाई पड़ती है. लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा भगवान के मूर्ति को मठ में लाने के लिए रोक दिया गया है. जब मठ का निर्माण पूरा हो जाएगा तभी भगवान को यहां लाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *