बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के एक कार्यक्रम में बीजेपी व कांग्रेस के कार्यक्रता आपस में भिड़ गए. इससे कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इस दौरान कुर्सियां भी चलीं. आनन-फानन में बक्सर एसडीओ ने हस्तक्षेप की जिसके बाद मामला शांत हुआ.
Total Downloads: 87
दरअसल, शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री व बक्सर सांसद अश्विनी चौबे हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने के लिए बक्सर पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ मंच पर बक्सर सदर विधायक व कांग्रेस नेता समारोह में मौजूद थे.


बताया जाता है कि कार्यक्रम में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मंच से कांग्रेस के विधायक मुन्ना तिवारी ने यह कह डाला कि ‘ये आयुष्मान भारत की नहीं कांग्रेस के पहल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य सरकार के पहल की योजना है.’

इस बयान के आते ही बीजेपी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के पक्ष में जमकर हंगामा करने लगे. मंच से मंत्री के घोषणा के बाद भो लोग शांत नही हुए जिसके बाद मौके पर उपस्थित बक्सर एसडीओ के हस्तक्षेप से मामले शांत हुआ.

