पटना में संक्रमण की रफ्तार हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहां कोरोना की जांच कराने वाला हर चौथा इंसान संक्रमित है। 24 घंटे में हुई 9882 लोगों की जांच में 2275 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे संक्रमण की दर अब तक की सबसे अधिक 23.02 प्रतिशत हो गई है। बिहार में 24 घंटे में 6541 नए मामले आए हैं। इनमें पटना में 2116, मुंगेर में 298, मुजफ्फरपुर में 427 नए मामले आए हैं। जिससे संक्रमण की दर अब 3.51 प्रतिशत हो गई है।

पटना में कुल 2116 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है हालांकि, 24 घंटे में राज्य के 3671 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद भी एक्टिव मामलों का आंकड़ा कोई बहुत कम नहीं हुआ है, राज्य में अभी भी 31,374 एक्टिव मामले हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी संक्रमित हो गए हैं। वह होम आइसोलेट रहेंगे। पटना में कुल 2116 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डॉक्टरों और हेल्थ वर्करों में संक्रमण
पटना में डॉक्टरों के साथ हेल्थ वर्करों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को IGIMS और AIIMS में कोरोना विस्फोट हुआ है। AIIMS में डॉक्टरों के साथ 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, IGIMS में डॉक्टरों के साथ 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पटना एम्स में 72 संक्रमित स्वास्थ्य कर्मियों में दो फैकल्टी सहित 15 डॉक्टर शामिल हैं। इसमें 12 रैजिडैंट और एक इंटर्न और 37 नर्स भी हैं।

IGIMS में डॉक्टर समेत 10 लोग पॉजिटिव
IGIMS में एक फैकल्टी, दो सीनियर रैजिडैंट, दो जूनियर रैजिडैंट और 5 नर्सिंग स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना एम्स के नोडल डॉ संजीव कुमार ने बताया कि संक्रमण को लेकर मेडिकल टीम को बचाया जा रहा है, जिससे व्यवस्था बाधित नहीं होने पाए। वहीं, पटना के IGIMS के मेडिकल सुपरिनटैंडैंट डॉ. मनीष मंडल का कहना है कि संक्रमण की रफ्तार जब मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर में बढ़ती है तो समस्या हो जाएगी।

पटना से लेकर अन्य जिलों में बढ़ रहे मामले
पटना से लेकर राज्य के अन्य जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक पटना में 2275 नए मामले आए हैं। सहरसा में 256, नालंदा में 215, मुजफ्फरपुर में 192, मुंगेर में 191 मामले आए हैं। अब तक राज्य में कुल 7,68,851 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें 7,25,355 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 12,121 की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 31,374 है। जबकि, रिकवरी रेट 94.34 प्रतिशत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *