सुपौल में शुक्रवार को करंट लगने से SSB 45वीं बटालियन के 3 जवानों की मौत हो गई। जबकि 9 जवान घायल हो गए। वीरपुर स्थित SSB के कैंप में सभी जवान करंट की चपेट में आए हैं। सभी घायलों का इलाज वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायलों में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) रेफर किया गया है।

ट्रेनिंग के दौरान करंट की चपेट में आए जवान

शुक्रवार की सुबह वीरपुर स्थित सशस्त्र सीमा बल के 45वीं बटालियन के कैंप में ट्रेनी जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 जवानों की मौत हो गई। वहीं 10 जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल वीरपुर के ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। इनमें से 4 जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सशस्त्र सीमा बल की ओर से जानकारी दी गई कि- ‘बिजली विभाग को ट्रेनिंग वाले मैदान से हाई वोल्टेज तार एवं पोल को हटाने के लिए कई बार लिखा गया। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। जिससे यह हादसा हुआ है।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *