सहरसा के इस्लामिया चौक स्थित निजी कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर बुधवार को वहीं पढ़ने वाली एक छात्रा ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा के आरोप के बाद लोगों ने कोचिंग संचालक की जमकर धुनाई कर दी और जबरदस्त हंगामा किया।

पुलिस ने कोचिंग संचालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला थाना में लड़की का बयान दर्ज करवा छानबीन शुरू कर दी है।
पोलिटेक्निक कॉलेज के समीप रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह कोटा प्लस कोचिंग में पढ़ती है। कोचिंग के शिक्षक डीके सर ने उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत की। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने भाई को दी।

मामले में पूछताछ के लिए जब छात्रा के भाई व अन्य लोग कोचिंग सेंटर पहुंचे तो वहां आरोपी शिक्षक मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने कोचिंग संचालक परमेश्वरी मेहता से लोगों ने शिक्षक को बुलाने की मांग की। इसी दौरान संचालक व एक दो अन्य छात्रों ने मौजूद लोगों से दुर्व्यवहार किया। हंगामा होने के बाद आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने कोचिंग संचालक की जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों पहुंचे और संचालक को हिरासत में ले लिया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि लड़की का बयान महिला थाना में दर्ज करवाया जा रहा है। लड़की के बयान पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *