नवगछिया के कोसी नदी में कदवा ठाकुर जी कचहरी टोला के मारा धार में मंगलवार को दोपहर बारह बजे नौका डूबने से एक महिला सहित दो की मौत हो गयी, ग्रामीणों ने जाल गिराकर दोनों शवों को निकाल लिया है. दोनों एक ही परिवार के हैं. नौका पर सवार सभी एक दर्जन लोग कोसी पार अपने खेत के बासा पर जा रहे थे. तेज हवा के कारण असंतुलित होने से नौका पलट गया. मृतक की पहचान पंचायत समिति प्रमोद सिंह का बड़ा पुत्र सुमन कुमार और उसकी बड़ी मां गिरजा देवी के रूप में की गयी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 154
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
