,, ओम लेहरी से पुलिस कर रही है सघन पूछ ताछ,, सुसाइडल नोट और वीडियो की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी पुलिस

,, मामले में दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा : एसडीपीओ

नवगछिया  : आखिरकार लक्ष्मी की संदेहास्पद स्थिति में आत्महत्या के मामले को पुलिस ने हत्या मानकर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिये गये लक्ष्मी के पति ओम लेहरी और उसके पिता माधव लेहरी से सोमवार की सुबह भी पूछ ताछ की है और माधव लेहरी को छोड़ दिया है. जबकि ओम लेहरी से पुलिस देर रात तक पूछ ताछ कर रही थी. दूसरी तरफ इस मामले में लक्ष्मी के भाई अकबर नगर निवासी सूरज के लिखित बयान के आधार पर बनाये गये आरोपियों सुनील लेहरी व उनके परिजनों से भी पुलिस ने पूछ ताछ की है. संभावना है कि मंगलवार तक पुलिस निष्कर्ष पर जरूर पहुंच जायेगी

.बाजीगर फिल्म से प्रेरित है हत्याकांड !

स्थानीय लोग इस तरह की चर्चा कर रहे हैं लक्ष्मी की हत्या का बॉलीवुड फिल्म बाजीगर से प्रेरित है. बाजीगर फिल्म में भी इसी तरह सुसाइड नोट लिखवा कर लड़की की हत्या कर दी गयी थी. हालांकि चर्चा  करने वाले अधिकांश लोग कह रहे हैं कि लक्ष्मी की कहानी में कैसे क्या हुआ उन लोगों को सब कुछ पता है. लेकिन ऐसे लोग कानून और पुलिस के पचड़े में पड़ना नहीं चाह रहे हैं. इस हत्याकांड में पुलिस वायरल हुए दो वीडियो और सुसाइड नोट को आधार मान कर कांड का अनुसंधान कर रही है. मालूम हो कि सुसाइड नोट और सुसाइड वीडियो में कई ऐसे तथ्य हैं जो कि हजम नहीं होते हैं और दोनों की मौलिकता पर कई सवाल है. लेकिन एक बात तय है. दोनों वीडियो में महिला लक्ष्मी और सुसाइड नोट में भी लक्ष्मी के लेखनी है. इस मामले से दिलचस्पी रखने वाले स्थानीय लोगों ने लेखनी मिलने के लिए लक्ष्मी द्वारा वर्ष 2014 में महिला थाना में कराये गये प्राथमिकी के आवेदन में लक्ष्मी के हस्ताक्षर सेमिलाया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि लेखनी हू ब हू है. जरूर लक्ष्मी से उक्त आवेदन लिखवाया गया होगा

कहते हैं कथित आरोपी इस हत्याकांड में लक्ष्मी के भाई सूरज के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में बनाये गये आरोपी सुनील लेहरी ने कहा कि वे व उनका परिवार पूरी तरह से निर्दोष हैं. लक्ष्मी को उसके घर में प्रताड़ित किया जाता रहा है.

इसी कारण उसने या तो आत्महत्या कर लिया या फिर उसकी हत्याकर दी गयी. उन्होंने कहा कि घटना के दिन उन्हें मौत की जानकारी ग्यारह बजे दिन में मिली. जब वे अपने दुकान में बैठे हुए थे

.कहते हैं एसडीपीओनवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस घटना को हत्या का मामला मानकर अनुसंधान में जुट गयी है. जल्द ही मामले का उदभेदन कर लियाजायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *