खगड़िया सदर प्रखंड के मथुरापुर निवासी और प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करने वाले युवक की मौत पर लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. कमलाकांत सिंह की पिटाई की तो इमरजेंसी कक्ष समेत काउंटर और अन्य जगहों पर तोड़फोड़ की गई।

बताया जाता है कि शनिवार की देर रात गोविंद कुमार को करंट लगने के बाद स्थानीय लोग इलाज़ के लिए सदर अस्पताल लाये। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे परिजन गांव लेकर चले गये। गांव में किसी ने उसके जीवित होने की बात कही।

इस पर गोविंद को लेकर स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जैसे ही उनके मृत होने की बात कही तो डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी गई और तोड़फोड़ की गई। हालांकि सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, एसडीपीओ आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस एक उपद्रवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं मौत के दूसरे दिन रविवार की सुबह आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने नगर थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांधी चौक के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर नाराजगी भी जताई गई। प्रदर्शनकारी ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े थे। हालांकि जाम की सूचना मिलते ही खगड़िया सदर बीडीओ, नगर पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे के बाद खगड़िया-अलौली और खगडि़या-बखरी पथ पर आवागमन चालू हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *