खगड़िया जिला निवासी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की समस्तीपुर में सवा लाख रूपये लूटने के बाद बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अभिमन्यु कुमार उर्फ नीतीश कुमार खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीघाटशुंभा निवासी सागर सिंह के बेटे थे। अभिमन्यु की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाही गांव के पास नकाबपोश बाइक सवार लुटरों ने सोमवार की देर शाम गोली मारकर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अभिमन्यु कुमार की गोलीमारकर हत्या के बाद उनके पास से करीब सवा लाख रूपये लूटकर भाग गये। मृतक अभिमन्यु कुमार उर्फ नीतीश कुमार खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीघाटशुंभा के रहने वाले थे।

इधर मंगलवार की सुबह जैसे ही अभिमन्यु का शव गांजीपुर शुंभा आया, गांव में कोहराम मच गया। रूदन-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। खासकर मृतक अभिमन्यु की नवविवाहिता पत्नी रूपम देवी और मां दुलारी देवी बदहवास हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि अभिमन्यु चार भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण सबका दुलारा था। लेकिन अचानक इस घटना ने सबको सकते में डाल दिया है। गमगीन पिता सागर सिंह ने बताया कि तीन माह पहले ही अभिमन्यु की शादी उत्तरी भदास पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी उदय महतो की बेटी रूपम के साथ हुई थी। रुपम के हाथ की मेंहदी भी पूरी तरह नहीं हटी कि पति की मौत की खबर आ गयी।

मृतक के पिता सागर सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम अभिमन्यु स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से राशि लेकर बिथान जा रहा था कि बेलाही-बरारी सड़क के बीच दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी बाइक रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम देना चाहा। इसी बीच विरोध किये जाने पर बदमाशों ने अभिमन्यू को गोली मार दी और पैसा भरा थैला लेकर भाग निकला। बताया कि एक बाइक पर अभिमन्यु था और दूसरे बाइक पर अन्य फाइनेंस कर्मी रौशन कुमार व रामप्रवेश सिंह।

सभी साथ ही बथान लौट रहा था कि इसी बीच यह हादसा हुआ। इस घटना में रौशन व रामप्रवेश के भी घायल होने की खबर है। रौशन कुमार के लिखित आवेदन पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बथान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर रोसड़ा डीएसपी अरूण कुमार दूबे ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights