हाल ही में रिलीज हुई ‘सुपर 30’ फिल्म के अभिनेता ऋतिक रौशन मंगलवार को पटना पहुंचे। ऋतिक होटल मौर्या में सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिले। इस दौरान सुपर 30 संस्थापक आनन्द कुमार भी वहां मौजूद थे। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर ऋतिक की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेकरार दिखे। ऋतिक जब एयरपोर्ट लाउंज के बाहर निकलने लगे तो उनके फैन्स ने उनको चारों ओर से घेर लिया। अपने चाहने वालों के बीच से ऋतिक को सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत करने के बाद निकाला।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 507

बता दें कि सुपर 30 को रिलीज के पहले ही दिन से दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है। रविवार तक फिल्म ने 72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। उम्मीद है कि यह आंकड़ा बहुत जल्द 100 करोड़ पार कर जाएगा।

फिल्म समीक्षकों ने कहा है कि यह फिल्म दर्शकों की उच्च अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। फिल्म का कंटेंट, ऋतिक द्वारा शानदार परफॉर्मेंस और एक प्रेरणादायक भावना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सुपर 30 बड़े पैमाने पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

फिल्म सूत्रों के मुताबिक कहो ना प्यार फेम अभिनेता ऋतिक रोशन मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर पटना पहुंचेंगे। गुरु पूर्णिमा को चिह्नित करने के लिए ऋतिक रौशन का यह पटना दौरा निश्चित रूप से देश के राष्ट्र निर्माताओं को ट्रिब्यूट देने का एक और तरीका है, जहां आनंद कुमार की रूह बसती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *