खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ पंचायत स्थित पहाड़चक गांव में एक युवक ने दिनदहाड़े पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसका नाम शोभा कुमारी (15) था। वह पहाड़चक गांव के र¨वद्र साह की पुत्री थी। अचानक घर में गोली चलने की आवाज सुनकर लड़की के परिजन उधर दौड़े तो उन्होंने शोभा को खून से लथपथ पड़ा पाया।

लेकिन जबतक वे उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार शर्मा के पुत्र कृष्ण कुमार (25) पर गोली मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

उनका आरोप है कि कुछ दिनों से वह उनकी बेटी के साथ अपनी शादी कराने का दबाव डाल रहा था। ऐसा करने से उनके इंकार करने पर उसके द्वारा इस ¨हसक घटना को अंजाम दिया गया। किशोरी की हत्या की घटना से गांव के लोग मर्माहत हैं।

लड़की की गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपित युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *