खगडिय़ा : पटना निगरानी की टीम ने खगडिय़ा शहर के पटेल चौक से आवास सहायक अरुण ठाकुर को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी गिरफ्त में आए आवास सहायक अरुण ठाकुर अलौली के भिखारीघाट पंचायत में कार्यरत थे और खगडिय़ा में ही डेरा लेकर रहते थे।

निगरानी डीएसपी मोहन ङ्क्षसह ने बताया कि उक्त पंचायत के धनुष यादव को इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था। दो किश्तों में आवास की राशि मिलने का आश्वासन देकर आवास सहायक पीडि़त से पांच-पांच हजार घूस मांग रहे थे। पीडि़त ने निगरानी कार्यालय से इसकी शिकायत की। शिकायत के आलोक में सत्यापन को लेकर टीम के सदस्यों को भेजा गया।

सत्यापन के दौरान पीडि़त व आरोपित सामने थे और टीम के सामने भी वे घूस के रुपये की मांग कर रहे थे। टीम ने रिपोर्ट समर्पित किया। इसके आलोक में उनके ही नेतृत्व में टीम द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई और पांच हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार आवास सहायक को टीम द्वारा पटना ले जाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *