खगड़िया में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान युवको द्वारा फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर रुपौली का है। यहां सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान कुछ युवकों द्वारा खुलेआम फायरिंग की गई। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
Total Downloads: 102
जिसके बाद मामले में परबत्ता पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के संबंध में परबत्ता थाना अध्यक्ष एसएन विश्वाश ने बताया कि- ‘उनके पास वीडियो नहीं पहुंचा है। वीडियो में युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।’
वायरल वीडियो सोमवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इंद्रानगर रुपौनी में स्वरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान कुछ युवकों ने भीड़ में पहुंच कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद वहां लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की माने तो हवा में फायरिंग करने वाले युवकों की टोली नशे की हालत में थी। लोगों ने बताया कि अगर स्थानीय लोग इसका विरोध नहीं करते तो कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।

