खरीक : खरीक के अंभो गांव के पास राजमार्ग पर हुए दो ट्रकों की भीषण टक्कर में एक ट्रक के खलासी नवादा जिला के नजरडीह, लक्ष्मीपुर, कादिरगंज निवासी सूरज चौहान गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. सूरज को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है. इधर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 162
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
