खरीक : प्रखंड के खरीक बाजार पंचायत के वार्ड संख्या पाँच के वार्ड सदस्य ने फर्जी तरीके से नियमों को ताक पर रख कर बिना किसी आधिकारिक पुष्टी और सहमति का वार्ड विकास समिति का गलत तरीके से कर राशि का उठाव कर लिया. गठित समिति के आधार पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का कार्य भी कर लिया.वार्ड सदस्य ने उक्त कार्य को अपने वार्ड में करने के बदले वार्ड संख्या सात में कर लिया. यह आरोप लगाते हुए जदयू युवा प्रखंड उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दास डीएम,बीडीओ के अलावे अन्य कई पदाधिकारियों को आवेदन दिया है.

आवेदक ने बताया कि वार्ड संख्या पाँच में 14 जुलाई को वार्ड क्रियान्वयन समिति के गठन के लिए वार्ड सभा आयोजन किया गया था.पूर्व में हंगामा की वजह वार्ड विकास समिति का गठन नही हो सका.बाद में पुनः 18 जुलाई को उक्त वार्डसभा का आयोजन हुआ.उक्त तिथि को भी अन्य कारणों से ही गठन स्थगित हो गया.

इसके बाद वार्ड सदस्य ने ग्रामीणों का फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर बिना किसी पदाधिकारी के हस्ताक्षर किये वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति का अवैध रूप से गठन कर लिया. वार्ड सदस्य अपने चहेते को सचिव बनाकर सात निश्चय योजना की राशि का निकासी कर नाले का निर्माण करा लिया.ओम प्रकाश ने पूरे मामले की जांच की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *