खरीक| एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश के छह माह बाद भी खरीक बाल विकास परियोजना कार्यालय से 12 लाख 27 हजार 14 रूपये गबन मामले में न ही आजतक इस मामले के दोषियों को चिन्हित किया गया न ही दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

जबकि गत 26 मई को एसडीओ ने औचक निरीक्षण के दौरान इस गड़बड़ी को पकड़ा था।जांच के दौरान यह भी बात सामने आई थी कि उक्त राशि का महालेखाकार के अंकेक्षण में भी मिलान नहीं हो पाया था।जिसके कारण उन्होंने भी इस राशि पर आपत्ति जताया था।जिसके कारण के जांच के दौरान एसडीओ ने साफ शब्दों में कहा था कि इस स्थिति में उक्त राशि का सिर्फ और सिर्फ गबन का मामला बनता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *