भागलपुर में साइबर फ्रॉडों ने एक महिला के बैंक खाते से 38 हजार रुपए उड़ा लिए। महिला ने नाथनगर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला नाथनगर मसकन बरारीपुर का है। शुक्रवार को साइबर फ्रॉड ने क्रेडिट कार्ड का एजेंट बनकर बुधुचक के गोगट्टा निवासी नेहा कुमारी को कॉल किया और खाते से पैसे उड़ा लिए। महिला ने मोबाइल पर जब बैलेंस कटौती का मैसेज आया तो उसके होश गए।
Total Downloads: 102
नेहा कुमारी फौरन बैंक गई। वहां जाकर शिकायत दर्ज करवाया। बैंककर्मी ने महिला के खाते को फ्रिज कर दिया। इसके बाद नेहा कुमारी ने थाने में जाकर गुहार लगाई।नाथनगर थाना इंस्पेक्टर मो सज्जाद हुसैन ने बताया कि पीड़ित नेहा कुमारी के दुबारा लिखित शिकायत दी गई है मामला दर्ज कानूनी करवाई की जाएगी।
नेहा कुमारी ने बताया कि अमीत शर्मा नाम के शख्स ने खुद को एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड का एजेंट बताकर उसको कॉल किया। कहा कि इंश्योरेंस का एक्टिव करने के नाम से अकाउंट से 28 हजार और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपए कुल 38 हजार रुपए का ठगी कर लिया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और साइबर फ्रॉड से गिरफ्तार करे।

