सहरसा जिले के सौरबाजार पुलिस ने मंगलवार को हुई खरीक के लीची कारोबारी हत्याकांड का बुधवार को खुलासा कर दिया। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना अवैध संबंध को लेकर हुई है।
Total Downloads: 385
सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव समीप आठ जून की रात अठगांवा निवासी मो. बिट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। एसपी ने बताया कि मृतक लीची व्यवसाय से नहीं जुड़ा हुआ था। उसके ससुर व साला व्यवसाय करते थे। मृतक के ससुर के आवेदन पर नामजद बिट्टू (मृतक) के साथ ही आया था।

आरोपी बिहपुर निवासी मो. साहेब, सलखुआ थाना क्षेत्र के फकीरा निवासी लीची व्यवसायी शमशेर आलम, पटुआहा निवासी उदय कुमार व सौरबाजार के भोलिया निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल पर बाइक से पहुंचे दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल कट्टा, दो कारतूस व तीन मोबाइल बरामद किया गया है। साहेब ने साजिश के तहत बिट्टू को सहरसा लाया था।

