भागलपुर : अप्रैल से जून महीने तक भागलपुर से मुजफ्फरपुर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गर्मी की छुट्टियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने का फैसला किया है।

भागलपुर से मुफ्फरपुर के लिए अप्रैल में यह ट्रेन 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को चलेगी। वहीं मई में 7, 14, 21 और 28 व जून में 4, 11, 18 और 25 तारीख को चलेगी। यानी इन तीनों महीने में हर सोमवार को यह ट्रेन भागलपुर से चलेगी।

वहीं मुजफ्फरपुर से भागलपुर के लिए यह ट्रेन अप्रैल में 3, 10, 17 और 24 मई में 1, 8, 15, 22, 29 व जून में 5, 12, 19 और 26 को चलाई जाएगी। यानी हर मंगलवार को मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन भागलपुर के लिए चलेगी।

मुजफ्फरपुर के लिए यह ट्रेन भागलपुर से रात में 9 बजे खुलेगी और मुजफ्फरपुर में सुबह 4 बजे पहुंचेगी। भागलपुर के लिए यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 7.25 में चलेगी और भागलपुर दोपहर में 1.45 बजे पहुंचेगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे से भागलपुर को भेजी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil