भागलपुर। टीबी के मरीजों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में सरकार भी अपनी ओर से पहल करने में लगी है। लेकिन अब जिले के लोगों को टीबी की जांच के लिए भागलपुर से बाहर जाने की जरूरत नहीं क्योंकि अब सारी बेहतर सुविधाएं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ही मिलेंगी वो भी मुफ्त।

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए सभी प्रकार की जांच मुफ्त में की जाएगी। अब TV मरीजों को जांच के लिए दिल्ली या पटना नहीं जाना होगा। अस्पताल के कल्चर और डीएसटी लैब में टीबी के मरीजों के लिए सभी प्रकारों की जांच मुफ्त में होगी।

एमडीआर के रोगियों को मिलेगा फायदा

हालांकि ये व्यवस्था पूर्वी बिहार के एकमात्र भागलपुर में शुरू हो गई है। जो टीबी मरीजों के इलाज में कारगर साबित होगी। खासकर एमडीआर के रोगियों को भी फायदा मिलेगा।

बेहतर जांच और इलाज का भरोसा

इस मामले में कल्चर और DST लैब के इंचार्ज डॉ एसएन तिवारी ने बताया कि इस प्रयोगशाला की स्थापना 2016 में हुई थी। जो 2 सालों के अंदर ही प्रयोगशाला में CTD के मानक कम समय में ही TV के हर प्रकार के तकनीक से मान्यता प्राप्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *