ट्रिपल आईटी का नया भवन भागलपुर में बनेगा। मानव संसाधन विभाग के प्रस्ताव पर राजस्व विभाग ने मुहर लगा दी है।
इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 50 एकड़ जमीन में 128 करोड़ की लागत से आधुनिक भवन बनाया जाएगा। इसके साथ छात्रावास भी बनेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
मंत्री ने रविवार को हिन्दुस्तान को बताया कि मानव संसाधन विभाग से 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव आया था। प्रस्ताव पर राजस्व विभाग की सहमति के बाद मानव संसाधन विभाग को भेज दिया गया है।

ट्रिपल आईटी के लिए सरकारी जमीन दी गयी है। ट्रिपल आईटी के भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। मानव संसाधन विभाग द्वारा भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


