पटना-मोतिहारी-बैतालपुर-अमलेखगंज पाइपलाइन से इस वर्ष के दिसंबर में पेट्रोलियम की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे मोतिहारी से सटे जिलों के अलावा नेपाल व उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों को डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति करने में आसानी होगी। साथ ही इन इलाकों को सस्ता डीजल और पेट्रोल मिल सकेगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) निदेशक (पाइपलाइंस) अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि पाइपलाइन पटना के इंडियन ऑयल टर्मिनल पंप स्टेशन से शुरू होकर उत्तर पश्चिम दिशा होते हुए मोतिहारी तक जाएगी। वहां से एक अन्य ब्रांच पाइपलाइन उत्तर प्रदेश के बैतालपुर होते अमलेखगंज (नेपाल) को पहुंचेगी। पाइपलाइन शुरू होने से पेट्रोलियम पदार्थों की सीधी आपूर्ति डिपो को कम समय में की जा सकेगी। डिपो तक पाइपलाइन से पेट्रोलियम पहुंचने से टैंकर से होनेवाले प्रदूषण से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका ट्रायल किया जाएगा। हर हाल में दिसंबर तक सप्लाई शुरू हो जाएगी। आईओसीएल के पाइपलाइंस विंग के कार्यकारी निदेशक एचके सिंह और प्रमोद नारंग के अलावा सीजीएम पूर्वी क्षेत्र जेपी सिन्हा ने समीक्षा की।

पाइपलाइन्स विंग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी मोतिहारी, बेतिया, सीवान, यूपी के कुछ जिलों और नेपाल में बरौनी व पटना टर्मिनल से डीजल-पेट्रोल की सप्लाई होती है। पाइपलाइन शुरू होने से इन जिलों के लाखों लोगों को नजदीक के टर्मिनल से ही पेट्रोलियम मिलना सुनिश्चित होगा। पटना से बैतालपुर पाइपलाइन की दूरी लगभग 300 किमी है। पाइपलाइन की चौड़ाई 3.25 मीटर व 2.64 मीटर नीचे तक गयी है। .

आईओसीएल के तीन स्टेशन से होगी सप्लाई

पाइपलाइन से आपूर्ति के लिए इन जगहों के लिए आईओसीएल के तीन स्टेशन बनाए गए हैं। बिहार के मोतिहारी, यूपी के बैतालपुर और नेपाल के अमलेखगंज से पेट्रोलियम आसपास के इलाकों में सप्लाई होगा। वहीं, आईओसीएल का कहना है कि दिसंबर में शुरू होने वाला पटना मोतिहारी बैतालपुर पाइपलाइन भारत का पहला अन्तर्राष्ट्रीय पाइपलाइन होगा।

लोगों को सस्ता मिलेगा पेट्रोलियम

पाइपलाइन शुरू होने से उत्तरी बिहार समेत नेपाल व यूपी के कुछ जिलों में सस्ता पेट्रोल व डीजल लोगों को मिलेगा। आईओसीएल के पाइपलाइन्स विंग से मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी, सीवान, बेतिया, गोपालगंज, नेपाल और यूपी के देवरिया, कुशीनगर व गोरखपुर जिला में अभी बरौनी व पटना से पेट्रोलियम की आपूर्ति होने से परिवहन खर्च अधिक आता है। लेकिन नई पाइपलाइन नेटवर्क शुरू होने से परिवहन खर्च में काफी कमी आएगी। इससे लोगों को सस्ता पेट्रोलियम मिल सकेगा। आईओसीएल के एक डीलर ने बताया कि अभी टर्मिनल से दूरी के हिसाब से पेट्रोलियम का दाम तय होता है। ऐसे में नजदीक में पेट्रोलियम मिलने से लोगों को प्रति लीटर करीब डेढ़ रुपए सस्ता पेट्रोलियम मिल सकेगा।

पटना से बैतालपुर पाइपलाइन की दूरी लगभग 300 किमी

पाइपलाइन्स विंग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी मोतिहारी, बेतिया, सीवान, यूपी के कुछ जिलों और नेपाल में बरौनी व पटना टर्मिनल से डीजल-पेट्रोल की सप्लाई होती है। पाइपलाइन शुरू होने से इन जिलों के लाखों लोगों को नजदीक के टर्मिनल से ही पेट्रोलियम मिलना सुनिश्चित होगा। पटना से बैतालपुर पाइपलाइन की दूरी लगभग 300 किमी है। पाइपलाइन की चौड़ाई 3.25 मीटर व 2.64 मीटर नीचे तक गयी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet