राजधानीवासियों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थनगरी इलाहाबाद यानी प्रयाग स्थित संगम में डुबकी लगाना चाहते हैं तो इसमें महज डेढ़ से दो घंटे का ही समय लगेगा। इलाहाबाद से पटना और पटना से इलाहाबाद विमान सेवा शुरू हो गयी है।
केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण उड़ान परियोजना से गुरुवार को पटना एयरपोर्ट जुड़ गया। सुबह 8.52 बजे में इलाहाबाद से 72 सीटर विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

विमान में पहले दिन इलाहाबाद से 50 यात्रियों ने पटना तक सफर किया। पटना से 10.10 बजे पर इस विमान से 19 यात्री इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W3557 की शुरुआत के साथ ही पटना एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही की कुल संख्या 45 पहुंच गयी।

इलाहाबाद-लखनऊ के लिए शुरू हुई यह सेवा हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उपलब्ध होगी।

पटना एयरपोर्ट निदेशक राजेन्द्र सिंह लाहौरिया ने बताया कि इस विमान के लिए पहला टिकट श्रेया सौरव और सान्या सौरव ने बुक कराया। नये विमान की शुरुआत पर यात्रियों की खुशी देखते बन रही थी।

उन्होंने बिहार के विभिन्न शहरों को रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम से जल्द जोड़ने की उम्मीद जतायी। बताते चलें कि बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम से जोड़ा गया है और इस एयरपोर्ट से विमानों के परिचालन की जिम्मेवारी स्पाइस जेट को दी गयी है। हालांकि रनवे और एयरपोर्ट परिसर में भविष्य में होनेवाले निर्माण कार्यों को देखते हुए अगले छह माह में नई विमान सेवा शुरू होने की संभावना है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet