डायबिटीज आज के समय की सबसे घातक बीमारी है। इसे कंट्रोल करने के लिए मरीज क्या-क्या नहीं करते हैं। डायबिटीज के मरीज के लिए इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सॉक्स की बिक्री हो रही है। इसका नाम हेल्दी सॉक्स है।
Total Downloads: 70
सॉक्स विक्रेता का दावा है कि यह सॉक्स दो से तीन महीनों में डायबिटीज को कंट्रोल करता है। दुकानदार राहुल शर्मा बताते हैं, डायबिटीज के मरीजों को डाक्टर इसे पहनने के लिए रिकमेंड करते हैं। राहुल बताते हैं, ‘अब तक कई लोगों ने इसको खरीदा है और इस्तेमाल किया है।

हम ग्राहकों से फीडबैक भी लेते रहते हैं, 60 फीसदी लोगों ने पॉजिटिव फीडबैक दिया है। ’ हेल्दी सॉक्स की कीमत सिर्फ 100 रुपए है। 14 नवंबर से दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत हो चुकी है। मेला 27 नवंबर तक चलेगा।

