नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल के दो शिक्षा पदाधिकारी के पास सात प्रखंडों का प्रभार हैं। नवगछिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार के प्रभार में खरीक, बिहपुर, नारायणपुर, इस्माईलपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का भी प्रभार है। रंगरा चौक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव राम के प्रभार में गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का भी प्रभार है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार कहते हैं कि इतने प्रभार रहने के बावजूद हम लोगों से अलग अलग कार्य लिया जाता है।

नवगछिया में कुल 89 विद्यालय हैं। जिसमें सीआरसीसी की संख्या आठ है। बीआरपी की संख्या तीन है। इसी तरह से इस्माइलपुर में 34 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय है। जिसमें तीन सीआरसीसी प्रभार में चल रहा है। बिहपुर में कुल विद्यालय की संख्या 75 है। इसी तरह से नारायणपुर 66 विद्यालय, गोपालपुर में 68, रंगरा में 48 विद्यालय है। सभी जगह बीआरपी एंव सीआरसी का अभाव हैं। सारा कार्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ही करना होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *