टीएमबीयू के सभी बीएड कॉलेजों में एक मात्र एसएम कॉलेज ही है जिसे विश्वविद्यालय के स्थाई संबद्धता मिली है। लेकिन एसएम कॉलेज में एक भी स्थाई शिक्षक नहीं हैं।
मात्र पांच कांट्रैक्ट शिक्षकों के भरोसे कॉलेज चल रहा है। समस्या तो यह है कि एनसीटीई की शर्तें पूरी नहीं होने पर इसकी मान्यता पर कहीं प्रश्नचिह्न न लग जाए। यह भय वहां की प्राचार्य डॉ. अर्चना ठाकुर को भी सता रहा है।

टीएनबीयू के अंतर्गत चलने वाली 13 बीएड कॉलेजों में एसएम कॉलेज ही एकमात्र अंगीभूत कॉलेज है शेष सभी कॉलेज संबद्ध कॉलेज हैं। एनसीटीई से मान्यता तो सभी को है लेकिन विवि से संबद्धता सिर्फ एसएम कॉलेज को ही है। शेष कॉलेजों को सत्र 2018-20 के लिए मान्यता देने के लिए निरीक्षण होना बाकी है।
लेकिन जिस एसएम कॉलेज को स्थाई मान्यता है वह ही मान्यता पाने के आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं करता है।


