नवगछिया : कदवा दियारा के जंगल में छोड़ने के लिए तीन वाहन पर भेजे जा रहे पांच गरुड़ों को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण व प्रधान मुख्य वन संरक्षक बिहार डॉ. डीके शुक्ला के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Total Downloads: 116
इसके बाद डिप्टी सीएम सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री सुशील कुमार मोदी ने गरुड़ बचाव एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने केंद्र पर इलाज के तरीके, गरुड़ों की स्थिति एवं रखरखाव के बारे में जाना।

डिप्टी सीएम ने बताया कि पूरी दुनिया में पाये जानेवाले कुल गरुड़ों में से 50 प्रतिशत गरुड़ नवगछिया के कदवा दियारा में पाये जाते हैं।

