युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुजरात में हो रहे बिहारियों के साथ मारपीट और उन्हें अपमानित करने के मामले में केंद्र से लेकर बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। हाल में बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि अपराधियों को सरकार का खुला संरक्षण है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि जिस तरह से बिहारियों के साथ गुजरात में मारपीट किया जा रहा है, वह पूरे सरकारी तंत्र पर एक सवाल है। उन्होंने कहा कि क्या गुजरात विदेश। आखिर बिहारियों के साथ मारपीट व अपमानित करने के बाद भी प्रदेश सरकार कोई प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा पा रही है। बिहारी भाईयों के इस अपमान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ नहीं कर पा रहे है, जो शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार सिर्फ जुमलेबाजी से काम चला रहे है। 12 साल सत्ता में रहने के बाद भी नीतीश कुमार ने बिहारियों के लिए कुछ नहीं किया। आज तक बिहार में एक भी उद्योग नहीं लगाया गया। बिहार से पलायन रोक तो नहीं सके, ऊपर से बिहारी अगर रोजगार की तलाश में बाहर जा रहे है, तो उन्हें अपमानित किया जा रहा है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। नीतीश कुमार को फौरन इस्तीफा देना चाहिए।

सांसद ने कहा कि राजद गुजरात में बिहारियों के साथ हो रहे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। बुलो मंडल ने कहा कि जदयू का अपराधियों को पूरा प्रोटेक्शन है। अगर सिर्फ पिछले दो महीने के आपराधिक घटनाओं पर गौर किया जाए तो जदयू के दो एमएलसी व एमएलए विपक्षियों की हत्या में शामिल रहे हैं।

बलात्कार, हत्या व तस्करी जैसे मामलों में सत्ताधारी लोगों की संलिप्तता की बातें सामने आ रही है। दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर कांड में सीबीआई ने जमीन खोदकर बच्ची का कंकाल निकाल है। ये ब्रजेश ठाकुर जैसे लोग किसके लोग हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *