गुरु पूर्णिमा 16 जुलाई को है। इस अवसर पर महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट में अखिल भारतीय संतमत-सत्संग महासभा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्संग-प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली, काेलकाता, असम, गुवाहटी, नेपाल, झारखंड, बिहार सहित अन्य जगहाें के लाखाें भक्त शरीक हाेंगे। इसकी तैयारी जाेराें से चल रही है।

कुप्पाघाट अाश्रम के प्रवक्ता डाॅ. गुरु प्रसाद बाबा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर ध्यानाभ्यास, सत्संग, समाधि स्थल में पुष्पांजलि का आयोजन कर गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रात: 3 से 4 व 5 से 6 तक ध्यानभ्यास किया जाएगा। 6 से 8 बजे सत्संग-प्रवचन, 8 बजे पुष्पांजलि, अारती, 11 बजे भंडारा, 1 बजे भजन-कीर्तन, सत्संग, प्रवचन का आयोजन किया गया। अाषाढ़ मास की पूर्णिमा काे 18 पुराणाें की रचना करने वाले महर्षि वेद व्यास का जन्म हुअा था।

इस दिन गुरु की पूजा कर उनकी महिमा का वर्णन किया जाता है। आयोजन की तैयारी में अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के महामंत्री अरुण अग्रवाल, अध्यक्ष दीनबंधु यादव, उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा, कृष्ण कुमार यादव, मंत्री विजय यादव, सूर्यनारायण मंडल, काेषाध्यक्ष परमानंद अग्रवाल, महाप्रबंधक अरविंद कुमार, अाश्रम व्यवस्थापक शारदानंद आदि जुटे हुए हैं।

कुप्पाघाट आश्रम में इन संतों का होगा प्रवचन

गुरु पूर्णिमा पर महर्षि मेंहीं आश्रम के वर्तमान आचार्य हरिनंदन बाबा, गुरुसेवी भगीरथ बाबा, प्रमाेद बाबा, डॉ. गुरुप्रसाद बाबा, डॉ. विवेकानंद, स्वामी संजीवानंद, स्वामी स्वरूपानंद, स्वामी कमलानंद, स्वामी नंदन बाबा, नरेशानंद बाबा, सत्यप्रकाश बाबा, निर्मल बाबा, रविन्द्र बाबा अादि का प्रवचन हाेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *