राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया के नगर आयुक्त के अलावा पटना और छपरा के डीडीसी बदले गए हैं। मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त संजय दूबे और भागलपुर के नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा को पदस्थापन की प्रतीक्षा में सामान्य प्रशासन विभाग में तैनात किया गया है।

बेगूसराय की डीडीसी जे प्रियदर्शिनी को भागलपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है। नवादा के डीडीसी सावन कुमार को गया, औरंगाबाद के डीडीसी घनश्याम मीणा को दरभंगा, जहानाबाद के डीडीसी मनेश कुमार मीणा को मुजफ्फरपुर का नगर आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा छपरा के डीडीसी सुहर्ष भगत को पटना का डीडीसी बनाया गया है, उन्हें पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पटना डीडीसी आदित्य प्रकाश को छपरा डीडीसी के पद पर भेजा गया है। पढ़ें|पेज 2

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *