गोपालपुर : नवरात्रा के सातवें दिन दुर्गा मंदिरों में कालरात्रि की पूजा के साथ विधि विधान के साथ देवी दुर्गा की प्रतिमा विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिरों में स्थापित की गई. गोपालपुर प्रखंज मुख्यालय स्थित सैदपुर गाँव का पाँच करोड रुपये की लागत से निर्माणाधीन मंदिर आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. यहाँ प्रतिदिन आसपास के दर्जनों गाँवोंं की महिलाओं व युवतियों द्वारा संध्या में दीप जलाने हेतु काफी भीड उमड पडी है.

संध्या में राम कथा व भजन की गंगा बहने के कारण भक्ति का माहौल उत्पन्न हो गया है. प्रखंड के पचगछिया बाजार व आजमाबाद के मंदिर में भी माँ दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान के साथ स्थापित की गई.

गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मेला के अवसर पर सैदपुर, पचगछिया व आजमाबाद में सुरक्षा की कडी व्यवस्था की गई. उन्होंने बताया कि सैदपुर में तीसरी आँख से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि हुडदंग करने वालों पर सख्ती से निपटा जायेगा. कालरात्रि के अवसर पर सैदपुर दुर्गास्थान में कोहडे की बलि दी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *