नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा गांव में रविवार की देर रात घर पर सोए अवस्था में बालेश्वर यादव को मारने को लेकर गांव के ही दो बदमाशों बादल यादव उर्फ राजेश यादव एवं नवीन यादव द्वारा हथियार निकालकर फायरिंग करने के प्रयास के बाद बालेश्वर यादव द्वारा हथियार छीनकर थाने को सौंप दिया।

मामले को लेकर बालेश्वर यादव द्वारा लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि देर रात हम अपने घर पर सोए हुए थे कि अचानक बादल अपने सहयोगी साथी के साथ देसी कट्टा लेकर मारने का प्रयास किया,

लेकिन हम जग गए जिससे उसके हाथ से हथियार छीनकर थाना को सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। मामला दर्ज किया जा चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *