नवगछिया । मधुमक्खी भगाने के लिए लगाई गई आग से निकली चिंगारी से गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एम्बुलेंस में आग लग गई। इसमें यह गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। यह घटना रविवार की दोपहर की है। उस समय यह एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में चदरे के शेड का बने हुए पार्किंग में खड़ी थी।

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल का टूटा एवं उपयोग में नहीं आने वाले बेड एम्बुलेंस आदि जर्जर समान अस्पताल परिसर में लम्बे समय से रखा हुआ था। इसकी नीलामी के बाद ठेकेदार अपने मजदूरों को समान लेने के लिए भेजे थे। उसी कबाड़ में मधुमक्खी ने घर बना लिया था। जिसे भगाने के लिए मजदूरों ने आग लगाया । इसी दौरान आग की चिंगारी पार्किंग में खड़े एम्बुलेंस की सीट में लग गई और देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल और आसपास मौजूद मरीजों तथा लोगों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं मधुमक्खी के हमले से 4-5 मजदूर भी घायल हो गए। जिसका अस्पताल में इलाज किया गया। वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस के अलावा और कोई क्षति नहीं हुई है। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *