नवगछिया : मुख्य अभियंता ई. अनिल कुमार ने जहान्वी चौक से इस्माईलपुर-बिंद टोली तक बांध, स्लूईस गेट व विभिन्न स्परों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पर संख्या पांच पर उन्होंने बताया कि बचे हुए कटाव निरोधी कार्यों को पांच दिनों तक पूरा करने का निर्देश ठेकेदारों को दिया गया है.।

उन्होंने बताया कि जहान्वी चौक से इस्माईलपुर के बीच स्लूईस गेट के बचे हुए कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस्माईलपुर थाना से बांध की मापी कर मिट्टी भराई कराने का निर्देश सहायक अभियंता व संवेदक को दिया है । सैदपुर के ग्रामीण नवीन कुंवर की शिकायत पर स्पर संख्या छह के स्लोप को ठीक करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन वह अभी तक ठीक नहीं किया गया है।

स्पर संख्या छह के अप में भी फ्लड फाइटिंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया था लेकिन वह भी अभी तक नही हुआ है। बोचाही के ग्रामीण ने जमीनदारी बांध पर कुछ स्थानों पर ट्रैक्टर के आवागमन हेतु बनाये गये भाग को खाली छोडने की शिकायत के आलोक में उन्होंने संबंधित कनीय अभियंता को ततकाल ठीक कराने को कहा।

मुख्य अभियंता ने बताया कि गंगा नदी में फिलहाल किसी तरह की परेशानी नहीं है। कोसी नदी में कुछ स्थानों पर कटाव हो रहा है। जहांगीरपुर बैसी में दो ठेकेदारों द्वारा फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *