नवगछिया। सड़क दुर्घटना में घायल रंगरा निवासी अमरेंद्र मिश्र की मंगलवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात रंगरा चौक पर वे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने पर भागलपुर रेफर कर दिया गया था। उसकी मायागंज अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

