नवगछिया : नवगछिया के तेतरी पंचायत भवन से उत्तर जल जीवन हरियाली योजना की सरकारी जमीन को अंचलाधिकारी विश्वास आनंद के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से जमीन को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया मौके पर नवगछिया के थानाध्यक्ष भरत भूषण भी दल बल के साथ मौजूद थे। घर टूटते देख कई महिलाएं रोने बिलखने लगी। बोली सरकार हटा तो रही है, लेकिन हम जाएंगे कहां।

इस जमीन पर पक्का मकान भी था, जिसे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया। तीन गृह स्वामियों ने पुत्री के विवाह का हवाला देते हुए घर खाली करने के लिये कुछ दिन मोहलत की मांग की, जिस पर पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द घर का सामान निकाल कर जगह खाली करने को कहा। गृहस्वामी ने कहा कि फरवरी माह में पुत्री की शादी है, वे जल्द ही घर खाली कर देंगे।

अंचलाधिकारी विश्वास आनंद ने कहा कि उच्च न्यायालय का निर्देश है कि जो भी जल संचय का स्रोत है उसे हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाय। न्यायालय के आदेश के आलोक में पहले जमीन की नापी की गयी थी फिर कई बार जमीन को खाली करने के लिये नोटिस दिया गया, लेकिन सभी जमीन पर जमे ही रहे। अंततः उनलोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्णय लेना पड़ा।

अतिक्रमण हटाने गए पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। वहां के लोगों ने कहा कि उन लोगों के पास बसोबास के लायक दूसरी जमीन नहीं है। इस भीषण ठंड में कहा जाएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *