बिहपुर में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी समेत 50 लोगों ने लिया डोज

बिहपुर | बिहपुर सीएचसी में कोरोना से बचाव के लिए सोमवार से कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज 90 दिन पूर्व ले चुके डाक्टर व फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों समेत 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले रोगियों को बूस्टर डोज दिया जाने लगा है। सीएचसी के बीसीएम मो. शमशाद ने बताया कि सोमवार को सीएचसी में सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. मुरारी पोद्​दार, डाॅ. पंकज कुमार, डाॅ. देवव्रत, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार भट्ट व एएनएम व फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों समेत 50 ने कोरोना का बूस्टर डोज लिया।

बताया गया कि 90 दिन पूर्व कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज ले चुके डाक्टर व फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों समेत 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले रोगियों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। प्रभारी डाॅ. पोद्​दार ने लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर सरकारी नियमों का पालन करने की अपील भी की।

खरीक में 110 लाभार्थियों को लगाया गया बूस्टर डोज

खरीक | प्रखंड में सोमवार से दो दिवसीय बूस्टर डोज अभियान शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन खरीक पीएचसी एवं तेलघी एपीएचसी में बूस्टर डोज वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। दोनों जगहों पर कुल 110 लाभार्थियों को बूस्टर डोज दिया गया। जिसमें बीडीओ पुष्पा लाल, सीओ निशांत कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार, हेल्थ एवं फ्रंटलाइन वर्कर सहित 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के लोग भी शामिल थे। पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को इस शिविर का समापन हो जाएगा। इसलिए, जो लाभार्थी पहले दिन बूस्टर डोज नहीं ले पाएं, वह मंगलवार को निश्चित रूप से ले लें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *