श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संकट मोचन दरबार शहीद भगत सिंह चौंक घंटाघर चौक से श्रीसाईं बाबा पालकी यात्रा निकली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को अध्यक्ष प्रदीप यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
रविवार को साईं मंदिर से 2 बजे पालकी यात्रा निकलकर घंटाघर, मनाली चौक, मानिक सरकार चौक, बूढ़ानाथ, नयाबाजार, कोतवाली चौक, स्टेशन चौक, वेरायटी चौक होते हुए मंदिर वापस आएगी।


3 सितंबर को 11 बजे से शाम 6 बजे तक भंडारा व साईं बाबा का जागरण रात 9 बजे से होगा। बैठक में दिनेश चन्द्र झा, अरुण गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, सुधीर पाण्डेय, मनोज यादव, विमला, सोनी, आशा आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

