बूढ़ानाथ मंदिर के पास नदी के उस पार बीएमपी-8 के कमांडेंट प्राणतोष दास के पार्क में सेल्फी लेने में बुधवार शाम एक युवती से छेड़खानी के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक युवक जख्मी हो गया। जोगसर टीओपी पुलिस ने चार नाबालिग को हिरासत में लिया है।

लड़की पक्ष ने थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की, इस कारण चारों को बांड भरवाकर पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। हिरासत में लिए गए चारों नाबालिग सराय मोहल्ले के रहने वाले हैं। चारों के परिजनों को थाने बुलाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो लड़के पार्क में अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। पीछे एक लड़की बैठी थी।

लड़की को लगा कि सेल्फी के बहाने दोनों लड़के उसकी फोटो ले रहे हैं। इसके बाद लड़की ने अपने पुरुष मित्र को बुला लिया। इसके बाद दोनों लड़के की जमकर पिटाई की। लड़कों ने भी फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। दोनों पक्ष भिड़ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के का मोबाइल लेकर उसकी जांच की तो उसमें उक्त लड़की का फोटो नहीं मिला। इसके बाद पुलिस चार नाबालिगों को पुलिस थाने ले आई और सबके परिजनों को सूचना दी। थानेदार राजनंदन ने बताया कि लड़की पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *