जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बीच बरियाकोल सुरंग में डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन व बोगियों में इलेक्ट्रिक तार फंसने से पांच घंटे तक परिचालन ठप रहा। आधा दर्जन ट्रेनों को जहां-तहां रोकी गई। घटना बुधवार देर रात दो बजे की है। मालूम हो कि इस रूट पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है इस वजह से तार में करंट नहीं था।
Total Downloads: 176
रेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल शाम 6.20 की जगह रात 1.42 में जमालपुर आयी थी। तथा यहां से 1.55 में खुलकर करीब दो बजे तक बरियाकोल सुरंग में प्रवेश की। सुरंग की दूसरी ओर से ट्रेन का इंजन, दो जनरल और एक एसएलआर बॉगी सहित अन्य बोगियां में टूटा रेलवे विद्युत तार लटपटा गया। इससे ट्रेन की बॉगियों में उथल-पुथल शुरू हो गयी और जोरदार आवाज के साथ ट्रेन जस की तस रुक गयी। ट्रेन की 11 बोगियां सुरंग में फंसी रहींं। सुरंग के पीछले हिस्से में ऐसी बोगियां अटकी रहीं।

ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में मची खलबली
टे्रन के रुकते ही यात्रियों में खलबली मच गयी। चालक और गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी। इधर, आरपीएफ, जीआरपी व इंजनियरिंग विभाग के कई पदाधिकारी व कर्मचारी करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे और तथा तार को ट्रेन से हटाने में लग गये। रात 2 बजे से लेकर सुबह 5.25 तक कार्य चलता रहा। हालांकि पांच घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया।
इन ट्रेनों का परिचालन बाधित
बरियाकोल सुरंग की मेन लाइन पटरी जाम होने के कारण जमालपुर, किऊल और भागलपुर रेलखंड के बीच आधे दर्जन गाड़ियां जहां तहां पांच घंटे तक फंसी रही। रेल प्रशासन ने सबसे पहले दशरथपुर स्टश्ेान में 13242 डाउन राजेंद्र बांका इंटरसिटी को तीन घंटे तक रोक दी। इसके पूर्व दशरथपुर में13242 डाउन फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन को करीब चार घंटे तक, धरहरा स्टेशन में 13242 डाउन मुजफ्फरपुर भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस को दो घंटे रोके रही। वहीं अप में रतनपुर स्टेशन में 53043 हावड़ा राजगीर को पांच घंटे, रतनपुर में 13023 अप हावड़ा गया को एक घंटा तथा बरियारपुर स्टेशन में 53497 अप भागलपुर जमालपुर को पांच घंटे तक रोक कर रखी।

आंधी-बारिश में गिरा या चोर काटा, चल रही जांच
आरपीएफ यार्ड प्रभारी इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात बरियाकोल सुरंग और रतनपुर के बीच पांच विद्युत पोल का तार पटरी पर टूटकर गिरा मिला है। तार की चपेट में आने से ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस घंटे रुकी रही। विद्युत बारिश और आंधी में टूट कर गिरा है, या फिर किसी चोर द्वारा काटकर गिराया गया है, इसकी जांच चल रही है। वैसे इस विद्युत तार में बिजली नहीं थी, अगर कंरट जारी होता, तो बड़ी घटना होने की आशंका थी।

