नवगछिया। नवगछिया के इस्माईलपुर थाना अंतर्गत सौदागर मंडल टोला एवं मन्नधत टोला के बीच गंगा दियारा क्षेत्र में दलदली जमीन से रविवार को गैस निकलने के साथ आग प्रज्ज्वलित होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इस्माईलपुर थाना एवं अंचलाधिकारी को दी। इस्माईलपुर थाना प्रभारी मनी पासवान व अंचलाधिकारी रोहित कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ने गैस प्रज्ज्वलित होने वाले स्थल को देखा और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी।
Total Downloads: 101
इस्माईलपुर अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि जिस तरह से यहां पर गैस रिसाव के साथ रुक-रुककर आग प्रज्ज्वलित हो रहा है। इसकी सूचना आपदा प्रबंधन प्रभारी को दे दी गयी है। वहीं इस्माईलपुर थाना प्रभारी मनी पासवान ने बताया कि यहां पर किसी तरह की कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। वहीं इस घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा तत्काल यहां पर इसकी जांच करने की मांग की गयी है।
भागलपुर विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र के प्रोफेसर सह इंडियन केमिकल सोसायटी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अशोक झा ने बताया कि यहां पर जो अभी तक जानकारी मिली है। उसके अनुसार गंगा के किनारे दलदली जमीन के नीचे मीथेन गैस हो जाने से वह कभी-कभी जगह मिलने से रिसाव होने लगता है। उस गैस में कोई खरपतवार डालने से आग प्रज्ज्वलित हो जाता है। ऐसी जगहों पर दलदली होने के कारण मीथेन गैस बनता है। उसी हिसाब से इसमें अग्नि प्रज्ज्वलित होने लगता है।

