नवगछिया। इस्माईलपुर के सौदागर टोला एवं मंधर टोला के बीच गंगा दियारा क्षेत्र में दलदली जमीन से गैस के साथ आग लगने की घटना को लेकर जिला प्रशासन ने भी आपदा प्रबंधन विभाग को तत्काल उसे निरीक्षण करने का आदेश जारी किया है। गैस रिसाव को लेकर खुद जिला पदाधिकारी ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी से पूरी जानकारी ली है।
Total Downloads: 101
बीडीओ अनिल कुमार व सीओ रोहित कुमार पंचायत के मुखिया रघुनंदन मंडल उर्फ बुलो मंडल के साथ गैस रिसाव स्थल पर पहुंचे। वहां पर थानाध्यक्ष के माध्यम से उस स्थान को बैरिकेडिंग कर तत्काल वहां जाने पर रोक लगा दी है।
सीओ ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यहां पर चौकीदार की नियुक्ति के साथ-साथ पुलिस की भी नियुक्ति की गयी है। जिससे यहां पर किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। लोगों की नजर बनी रहे। सीओ ने बताया कि गैस रिसाव को लेकर वरीय पदाधिकारी द्वारा भी जानकारी ली गयी है।

