टीएमबीयू का प्रश्नपत्र संकट शनिवार को खत्म हो गया। प्रिंटिंग प्रेस ने शनिवार की सुबह स्नातक पार्ट टू के प्रश्नपत्र विवि को उपलब्ध करा दिए। यह परीक्षा 24 सितंबर से 35 केन्द्रों पर शुरू हो रही है। प्रश्नपत्र मिलने से एक तरफ जहां टीएमबीयू ने राहत की सांस ली है तो दूसरी ओर परीक्षा विभाग के कर्मचारियों पर दबाव बढ़ गया है। अब ये प्रश्नपत्र उन्हें अलग-अलग कॉलेज में परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार पैकेट बनाकर बचे हुए दो दिनों में उपलब्ध कराने हैं।
Total Downloads: 352
परीक्षा नियंत्रक डाॅ. राम प्रवेश सिंह ने बताया कि दूर के परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही होगी। मुख्यालय के सभी कॉलेजों में बनाए गये केंद्रों पर रविवार को कॉपी व प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। विवि प्रेस ने लगभग एक लाख कॉपी उपलब्ध कराई है।


बता दें कि पटना स्थित प्रिंटिंग प्रेस ने 15 दिन पहले प्रश्नपत्र छपाई का ऑर्डर लेने के बावजूद शुक्रवार तक विवि को प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराया था। परीक्षा बिल्कुल करीब होने और प्रश्नपत्र नहीं मिलने से विवि की परेशानी बढ़ गई थी। विवि ने प्रेस पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी थी। शनिवार की दोपहर तक प्रश्नपत्र नहीं मिलने पर विवि ने प्रेस पर एफआईआर करने की बात कही थी।,

