टेंपो चलकों ने नवगछिया पुलिस पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शनिवार को दर्जनों की संख्या में चालक टेंपो लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुचे। अवैध वसूली को लेकर वहां चालकों ने एसडीओ मुकेश कुमार को आवेदन सौंपा।

चालकों ने चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में अपना विरोध दर्ज कराया। दिए आवेदन में बताया है कि वे कई वर्षों से नवगछिया रेलवे स्टेशन से बाजार होकर सिंघिया मकंदपुर के रास्ते सैदपुर, लतरा, पंचगछिया, डीमहा, लत्तीपुर, धराहरा, बड़ी मकंदपुर, मालपुर, गोसाईं गांव के यात्रियों को सेवा देते रहें हैं। लेकिन इधर कई महीने से नवगछिया थाना के पास पुलिस अवैध उगाही के रूप में प्रति ऑटो 20 रुपये की मांग करते हैं।

नाजायज रूप से रुपए लेने का विरोध करने वाले चालकों के साथ मारपीट करते हैं। हम लोग डर से पुलिस का खिलाफत नहीं कर पाते। लेकिन हम लोग पुलिस के द्वारा लगातार हो रहे अवैध वसूली व मारपीट से तंग आ चुके। ऑटो चालकों ने कहा कि गौशाला के पास ऑटो पड़ाव होने से सामान्य यात्रियों के अलावे बूढ़े, बच्चे, महिलाएं, बीमार, विकलांग व्यक्तियों को बाजार के साथ-साथ अस्पताल स्टेशन जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जिससे आम लोगों में भी आक्रोश है।

ऑटो चालकों ने कहा अवैध वसूली में सुधार नहीं होता है तो ऑटो चालक हड़ताल करेंगे।ऑटो चालकों ने एसडीओ से उपरोक्त तथ्यों की जांच अपने स्तर करने एवं संबंधित पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीओ मुकेश कुमार ने ऑटो चालकों को कहा कि इस संबंध थानाध्यक्ष से बात करेंगे। ऑटो जहां पर लगता है वहीं पर लगेगा। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि इस संबंध में किसी ऑटो चालक द्वारा मुझे शिकायत नहीं की गई है। अगर इस तरह की बात सामने आई हैं तो मामले की जांच की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *