पटना: सीएम नीतीश कुमार ने अमृतसर ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. सीएम राहत कोष से एक लाख रुपए और प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना से एक लाख की राशि देने का निर्देश दिया है. बिहार सरकार की ओर से राज्य के सभी मृतकों के आश्रितों को यह अनुदान दिया जाएगा.
Total Downloads: 354
पंजाब के अमृतसर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में बिहार के अब तक छह लोगों के मौत की खबर है. मृतकों में दो गोपालगंज जिला के रहने वाले थे. वहीं, भागलपुर के भी दो लोगों की मौत की खबर है. जबकि पटना और मोकामा के एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है.

बता दें कि अमृतसर में दशहरे के मौके पर रावण दहन के दौरान ट्रेन से कटकर 60 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 57 लोग घायल हैं. अमृतसर के जोड़ा बाजार में इस दशहरा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था.
बिहार के मृतकों की लिस्ट
चंद्रिका यादव, मजोना थाना मनगढ़, गोपालगंज
राजेश भगत, सलोना गांव, बरौली थाना, गोपालगंज
जतिन्द्र दास, चाहचक थाना, भागलपुर
शिवम, चाहचक थाना, सबौर, भागलपुर
सतीश कुमार, गांव गुसवारी, पटना
नीतीश कुमार, मोकामा, पटना
सीएम ने जताया दुख
घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सीएम नीतीश कुमार ने घटना को बेहद दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि बिहार से भी कई लोगों की इसमें जान गई है, सरकार की पूरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है.

