गोपालपुर – डीएम सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार की दोपहर को गोपालपुर को गोपालपुर प्रखंड, अंचल व सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि अंचल कार्यालय में म्यूटेशन की प्रगति संतोषप्रद नहीं है. इसलिये अंचलाधिकारी को शोकाउज किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जाँच करवाई जायेगी. जिससे यह पता लगाया जायेगा कि किसकी लापरवाही के कारण म्यूटेशन कार्य लंबित होता है.

इसमें जो भी कर्मी या अधिकारी दोषी पाये जायेंगे. उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने बताया कि अंचल कार्यालय के कर्मी कैलाश कुमार समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये. जिस कारण उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर पशु चिकित्सा पदाधिकारी को पर्याप्त दवा का भंडारण करने का निर्देश दिया.

बीमार पशु के इलाज के दौरान पशुपालक द्वारा स्लाइन का बोतल खडा होकर पकडे जाने पर उन्होंने कहा कि संतान में आया है. बीडीओ प्रियंका को उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा से छोटा सा तालाब खुदवा कर उसका सौंदर्यीकरण कर बैठने हेतु बेंच वगैरह बनवाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में जल्द ही अधिकारियों व कर्मियों के आवास निर्माण का प्रस्ताव भेजा जायेगा.

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार की दोपहर को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच चल रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार से चल रहे कटाव निरोधक कार्य की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि योगदान के ततकाल बाद ही जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक आधे -अधूरे तटबंध की जानकारी मिलने पर ततकाल तटबंध निर्माण कार्य को प्रारंभ करवाया. उन्होंने कहा कि इस तटबंध निर्माण कार्य में अधिगृहीत किसानों के मुआवजा भुगतान हेतु राशि की माँग की है तथा किसानों व रैयतों से जमीन का कागज लेकर तैयार करवाया जा रहा है. उन्होंने कार्यापालक अभियंता को बरसात पूर्व हर हाल में तटबंध निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया ताकि इस्माइलपुर, गोपालपुर व नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय को बाढ से बचाया जा सके तथा जाम की समस्या से निजात मिल सके. स्पर संख्या छह के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की माँग पर गंगा नदी के विपरीत मिट्टी काटकर गंगा नदी की धार को चौडा करने की माँग पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता को ततकाल प्रस्ताव बना कर देने का निर्देश दिया ताकि उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति हेतु भेजा जा सके. इनलैंड वाटरवेज के जहाज के गंगा नदी में परिचालन के कारण बाढ के समय कटाव होने की समस्या के बारे में उन्होंने बताया कि मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *