भागलपुर | नवगछिया में पदस्थ एक डॉक्टर करीब डेढ़ माह से बिना बताए ही गायब हो गए। विभाग ने डॉक्टर को नोटिस थमाया है। दरअसल, 8 नवंबर को पूर्णिया जिले में डॉ. अंसारी इमामुल अफरीन का तबादला भागलपुर किया गया। विभाग ने उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कर दी गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
21 नवंबर को डॉ. अरफीन ने अस्पताल में ज्वाइन किया, लेकिन अगले ही दिन 22 नवंबर से गायब हो गए। उन्होंने इसकी सूचना भी विभाग को नहीं दी। सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ओझा ने बताया कि उनके आदेश पर नवगछिया अस्पताल के उपाधीक्षक ने डॉ. अरफीन को शोकॉज जारी किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

