ढोलबज्जा: बाबा बिशु राउत पुल के उत्तरी छोड़ समीप पुल के संपर्क पथ पर मंगलवार को एक एक्सप्लेंडर प्रो मोटरसाईकिल बीआर- 43सी 9437 को ट्रेक्टर ने धक्का मार दिया. जिस पर सवार मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजादपुर गांव निवासी मधुसूदन झा के पुत्र विनोद कुमार झा जख्मी हो गए. विनोद के हाथ, पैर शीने व माथे पर गंभीर चोट लगी है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे कदवा पुलिस ने घायल को उठाकर ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. जहां चिकित्सकों ने घायल विनोद की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया. कदवा थाना एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि- सोनालिका ट्रेक्टर खरीक के नदी थाना अंतर्गत विशपुरिया निवासी चितरंजन सिंह की है.

जिसे गांव के हीं राजेश सिंह पुल के पूरब साइड से मिट्टी ढुलाई कर रहा था. इसी बीच बाईक सवार विनोद अपने बेटे को नवगछिया जीरोमाइल से समान देकर वापस लौटे उल्टा साईड हीं आचानक गाडी़ के सामने आ जाने से घटना हो गई. घटनास्थल से ट्रेक्टर व चालक दोनों को गिरफ्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *