ढोलबज्जा: शुक्रवार के दिन कदवा ओपी थाना क्षेत्र के नंदग्राम कदवा में, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गुप्त सूचना के आधार पर कदवा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

थानाध्यक्ष बीके राय ने बताया कि- गिरफ्तार युवक अरुण मंडल व उसके एक लड़का दीपक मंडल हैं. जिसके पास से 12 पेटी बरामद विदेशी शराब में 750 एम एल के 48, बोतल, 375 एम एल के 96 बोतल और 180 एम एल के 192 बोतल मिलाकर कुल 336 बोतल शराब हैं. दोनों बाप-बेटे को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *