ढोलबज्जा : पंचायत के लूरी दास टोला में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निशचय योजनांतरगत बिजली पहुंचाने के लिए बिजली विभाग के इंजीनियर रमण कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया. ज्ञात हो कि वहां पोल और तार पहुंचाने का काम लंबित पड़ा था. इस मामले को पूर्व जदयू जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल व युवा जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल ने उठाया था.

निरीक्षण के उपरांत इंजीनियर रमण कुमार ने कहा कि दो दिन में कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. मौके पर जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक सह युवा ज़िला प्रवक्ता रवि कुमार, युवा जिला प्रवक्ता प्रशांत कुमार कन्हैया, भाजपा नेता विक्रम स्वर्णकार, अभिषेक भगत, महेश शर्मा, कुंदन शर्मा, सुदर्शन कुमार इत्यादि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *